छत्तीसगढ़ राज्य 1 नवम्बर 2025 को अपनी रजत जयंती (25 वर्ष) मना रहा है। राज्य ने पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान दिया है। लगभग 44% भू-भाग वन क्षेत्र से आच्छादित होने के कारण यह जैव विविधता संरक्षण, जल चक्र संतुलन और वायु गुणवत्ता सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
राज्य सरकार ने पर्यावरण चेतना को बढ़ाने और ग्रीन जीडीपी की पहल के माध्यम से सतत विकास की दिशा में सराहनीय कदम उठाए हैं।
इस अवसर पर एशिया स्किल्स ओलंपियाड की ओर से छत्तीसगढ़ जिला समन्वयक (District Coordinator) श्री वीरेन्द्र कुमार द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
एशिया स्किल्स ओलंपियाड के अध्यक्ष प्रो. गणेश चन्ना ने छत्तीसगढ़ दिवस पर राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और राज्य की उपलब्धियों की सराहना की। 🇮🇳✨